2026-05-25 |
Uncategorized

प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या, भरेगाभाटा नवागांव के समीप मुरूम गड्ढे में दफन शव का पुलिस ने किया खुलासा

भरेगाभाटा की सनसनीखेज वारदात में महिला सहित 5 गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार

खबरी 24/अभनपुर

थाना अभनपुर क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के अंधेकत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। इस मामले में एक महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। 21 मार्च को ग्राम भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे एक मुरूम गड्ढे में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव दफन मिला था। शव का एक हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का उत्खनन कराया और जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक के गले पर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। साथ ही अधमरी हालत में उसे जिंदा ही गड्ढे में दफन कर दिया गया, जिससे सांस नली में मिट्टी भरने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसे स्पष्ट रूप से हत्या (होमीसाइड) बताया। जांच के दौरान शव की पहचान थाना माना में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर की गई। मृतक की पहचान नितेश बत्रा (29 वर्ष), निवासी माना रायपुर के रूप में हुई।

अभनपुर न्यूज

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के बीच प्रेम संबंध था। मृतक नितेश बत्रा द्वारा महिला को कथित रूप से परेशान किए जाने को लेकर विवाद हुआ। इसी बात पर आरोपियों ने मिलकर नितेश की बेरहमी से पिटाई की।

 

आरोपियों ने पहले मारपीट कर नितेश को ऑटो में बैठाया और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसकी पिटाई जारी रखी। अंततः बेहोशी की हालत में उसे मुरूम खदान में ले जाकर जिंदा ही दफना दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में श्याम सुंदर सोनी,सुमित कोसले,सावित्री साहू,दो नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है। वहीं माईकल सैनी नामक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन, लकड़ी सहित अन्य सामग्री आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई है।

संयुक्त टीम की बड़ी सफलता 

इस पूरे मामले का खुलासा एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने किया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई सूक्ष्म जांच, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचा गया।

Khabri Lal 24
1
0

Kumar

The young press reporter and news Author. who is working for khabrilal24.com and his working profile is net and cline.

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH