सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
ITE से कौशल विकास समझौता, Valency बनाएगी एग्रो-फूड एक्सपोर्ट हब

रायपुर khabrilal24.com | छत्तीसगढ़ के लिए सिंगापुर यात्रा निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियों वाली रही। राज्य को यात्रा के दौरान करीब ₹43,600 करोड़ के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
यात्रा के दौरान उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित और रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ITE Education Services के साथ समझौता किया गया। इसके माध्यम से युवाओं के कौशल विकास और उद्योग आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
वहीं, Valency International ने छत्तीसगढ़ में एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग तथा एक्सपोर्ट हब स्थापित करने की योजना पर रुचि दिखाई है। इससे कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सरकार का कहना है कि सिंगापुर से मिले निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति, रोजगार के नए अवसर और स्थानीय संसाधनों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में मदद मिल सकती है।





