2026-10-11 |
छत्तीसगढ़जीवन शैलीरायपुरशिक्षा

नया रायपुर: डॉ. अजय कुमार वर्मा की पुस्तक ‘माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी’ का विमोचन, B.Sc. विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह पुस्तक प्रदेश में संचालित बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी

नवा रायपुर, Khabrilal24.com  | शासकीय नवीन महाविद्यालय, नवागांव सेक्टर-28, नया रायपुर के वनस्पति शास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी’ का 9 अक्टूबर 2026 को विमोचन किया गया। विमोचन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह पुस्तक प्रदेश में संचालित बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी। इसे विशेष रूप से DSE (Discipline Specific Elective) पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है।

विद्यार्थियों को मिलेगी विषय की बेहतर समझ

पुस्तक के लेखक डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि – इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नवीनतम पाठ्यक्रम और उच्च शिक्षा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिखा गया है। इसमें माइक्रोबायोलॉजी एवं प्लांट पैथोलॉजी के मूलभूत सिद्धांतों, व्यावहारिक पहलुओं और आधुनिक अनुसंधानों को सरल एवं सुबोध भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को विषय की अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने, परीक्षा की तैयारी करने तथा संबंधित विषयों के व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।

महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई – पुस्तक के प्रकाशन और विमोचन पर महाविद्यालय परिवार ने डॉ. अजय कुमार वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक श्रीमती स्वाति ठाकुर, श्रीमती सीमा सिंह ठाकुर, श्री मोहित यादव, श्री मानकचंद्र टंडन सहित अन्य प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को शैक्षणिक क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल बताते हुए आशा व्यक्त की कि पुस्तक से विद्यार्थियों को अध्ययन में लाभ मिलेगा और विषय के प्रति उनकी समझ को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

1346
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH