2026-04-16 |
Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

सूने मकान में 12.50 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी देवु पूर्व में हत्या के मामले में जेल निरुद्ध रह चुका है।

खबरीलाल 24/रायपुर

थाना देवेंद्र नगर पुलिस और एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले मुख्य आरोपी देवा महानंद उर्फ देवु एवं एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, बिस्किट, सिक्के, मूर्ति तथा 1.20 लाख नगदी सहित लगभग 12.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एवेंजर मोटरसायकल भी जप्त की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थी हरीश मोटवानी निवासी सेक्टर-01, एचआईजी देवेंद्र नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 सितंबर को घर में ताला लगाकर वह नागपुर गया था। 22 सितंबर को लौटने पर उसने देखा कि दरवाजे व आलमारी के ताले टूटे हुए थे और लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात, मूर्तियां, सिक्के व नगदी गायब थे। मामले में थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 190/25 धारा 331(ए), 305(ए) बीएनएस दर्ज किया गया।

चोरी/रायपुर पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तैनात किए और हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान पुलिस को बीएसयूपी कॉलोनी निवासी देवा महानंद उर्फ देवु के संबंध में सुराग मिला। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल की और अपने नाबालिग साथी का नाम भी उजागर किया। आरोपियों के पास से सोने के जेवरात, बिस्किट व सिक्के (लगभग 11 तोला),चांदी के जेवरात, बिस्किट, सिक्के व मूर्ति (लगभग 350 ग्राम),नगदी 1 लाख 20 हजार रुपये,एवेंजर मोटरसायकल (क्रमांक CG 04 DY 6261) कुल कीमती लगभग 12 लाख 50 हजार रुपए जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी में देवा महानंद उर्फ देवु पिता नानू महानंद, उम्र 23 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी दलदल सिवनी, थाना पंडरी एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल है। उक्त प्रकरण में निरीक्षक जितेंद्र एसैय्या (थाना प्रभारी देवेंद्र नगर), प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय (एण्टी क्राइम यूनिट) सहित पुलिस बल के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Khabri Lal 24
0
0

Kumar

The young press reporter and news Author. who is working for khabrilal24.com and his working profile is net and cline.

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH