2026-05-02 |
अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुरमुंगेली

मुंगेली, धरदेई हत्याकांड में संलिप्त 4 आरोपियों को पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार..

(Khabrilal24.com) मुंगेली, धरदेई पथरिया थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर विवाद बढ़ा और एक व्यक्ति की हत्या के बाद समाप्त हुआ। मामला पुरानी रंजिश का था। आरोपियों ने मिलकर युवक की ​हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सबको गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मुंगेली, धरदेई हत्याकांड में संलिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार..

मामला यह है.. पिंटू पात्रे बिलासपुर से अपने गांव चिरौटी लौट रहे थे, जो पेशे से ड्राइवर हैं, रास्ते में धरदेई बस स्टैंड चौक पर मृतक दौलत पात्रे से उनकी मुलाकात हुई। बारिश के कारण दोनों धरदेई चौक पर रुक गए। पास के ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाने वाले से शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। वहां पर मौजूद प्रीतम बरगाह, जिसने मृतक के साथ पुरानी दुश्मनी रखी थी। उस दौरान दौलत पात्रे को पैसा देने से मना किया। प्रीतम बरगाह और दौलत पात्रे के बीच विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, और प्रीतम ने अपने साथी भाइयों निक्कु उर्फ सूर्यकांत बरगाह, लिखेश बरगाह, और प्रवीण बरगाह को बुलाया लाठी, डंडा और कुदाली लेकर मौके पर पहुंचे और दौलत पात्रे पर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी। मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पथरिया निरीक्षक रघवीर लाल चन्द्रा, उप निरीक्षक धनुष पाटले, सहायक उप निरीक्षक रोशन टंडन, सहायक उप निरीक्षक पुहुकल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक लोकेश्वर प्रसाद कौशिक, आरक्षक हलीश गेदले, रोहित पटेल, पंकज निर्णजक, सोनू जागडे और अभिजीत सिंह ठाकुर की अहम भूमिका रही। पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मृतक दौलत पात्रे के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे। थाना में उसके खिलाफ गंभीर अपराधों के तहत मामले दर्ज थे। इसके अलावा, निक्कु उर्फ सूर्यकांत बरगाह के खिलाफ भी थाना पथरिया में अपराध दर्ज हैं।

एसएसपी गिरिजाशंकर जायसवाल ने जांच टीम गठित किए… घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में 6 टीमें तैयार की गई थी। आरोपियों की तलाश के लिए लोकेशन पता की गई। इलेक्ट्रानिक माध्यम और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई। आरोपियों के संभावित ठिकानों बिलासपुर में सरकंडा, कोटा, सरगांव और भाटापारा आदि सभी जगह में टीमें रवाना की गई। आरोपियों को अलग-अलग टीमों के माध्यम से 24 घंटे में तलाश कर हिरासत में लिया गया। घटना की रिपोर्ट घटना के साक्षी पिन्टू पात्रे के द्वारा रात्रि में ही थाना पथरिया में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कई मामले दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

प्रीतम पिता केशव बरगाह, उम्र 18 साल।          खिलेश बरगाह पिता ललित बरगाह, उम्र 28 साल। प्रवीण बरगाह पिता केशव बरगाह, उम्र 21 साल। निक्कु उर्फ सूर्यकांत बरगाह पिता मिथलेश, उम्र 30 साल।

सभी आरोपी ग्राम धरदेई थाना पथरिया, जिला मुंगेली के निवासी हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर एक बार फिर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH