सागर मॉड्यूलर कंपनी की टूटी बाउंड्री वॉल से खेतों में बह रहा निकासी का पानी
मॉड्यूलर अलमारी बनाती है कंपनी

खबरीलाल 24 अभनपुर।
रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम खोरपा के पुराना धमतरी रोड स्थित सागर मॉड्यूलर प्राइवेट लिमिटेड की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल के कारण कंपनी का निकासी जल आसपास की कृषि भूमि की ओर बह रहा है। इससे किसानों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाउंड्री वॉल टूटने से कंपनी का पानी सीधे खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलों और कृषि भूमि को नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई और निकासी जल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो बारिश अधिक होने के स्थिति में समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।ग्रामीणों के अनुसार मौके पर टूटी हुई बाउंड्री वॉल और अव्यवस्थित जल निकासी साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल स्थल निरीक्षण कर कंपनी को बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने तथा निकासी जल का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पर्यावरण एवं जल निकासी संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रभावित किसान मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।




