2026-05-19 |
खेलछत्तीसगढ़जीवन शैलीरायपुरशिक्षास्वास्थ्य

डी ए वी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का रायपुर में होगा आगाज़

तीन दिवसीय 6 से 8 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में रायपुर में होगा भव्य शुभारंभ

Khabrilal24.com [ रायपुर ]   डी.ए.वी. संस्थान, छत्तीसगढ़ जोन-ए के तत्वावधान में डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 6, 7 एवं 8 जनवरी 2026 को विभिन्न खेल स्थलों पर संपन्न होगी। प्रतियोगिता में देशभर के डीएवी पब्लिक स्कूलों के लगभग 2200 बालक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

आयोजन के तहत कराटे, ताइक्वांडो एवं वुशु प्रतियोगिताएं बालबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुधातालाब में आयोजित की जा रही हैं। वहीं तीरंदाजी प्रतियोगिता साई कैंपस, बुधातालाब में संपन्न होगी। इसके अलावा कुश्ती एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा एवं खेल कल्याण निदेशालय परिसर, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के समीप किया गया है।
आयोजन की तैयारियों को लेकर पूर्व में आयोजित वर्चुअल बैठक के अनुसार सभी विद्यालय प्रमुखों एवं शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। सभी नामित प्रमुखों एवं शिक्षकों को डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15, नया रायपुर में एकत्र होकर अपने दायित्वों की जानकारी दी गई।

प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु तीरंदाजी को छोड़कर अन्य सभी खेलें सम्प्पन होंगे, डी ए वी छत्तीसगढ़ स्टेट कॉर्डिंनेटर प्रशान्त कुमार जी ने जानकारी साझा किया, यह तीन दिनों तक चलेंगी 6,7 व 8 जनवरी तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों से भाग लेने के प्रतिभागिया रायपुर पहुँच गए है साथ ही विभिन्न डी ए वी विद्यालय प्रमुखों को भी जिम्मेदारी दी गई हैं इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है।

डॉ राजेनश जंघेल सचिव छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग संघ,अजय दीप सारंग अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर व राष्ट्रीय कोच,छत्तीसगढ़ वेट लिफ्टिंग संध से विराम विश्वकर्मा, कोमल सोनी, नंदू जघेल नेशनल रेफरी निर्णायकगण उपस्थित रहेंगे।

3291
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH