2026-08-30 |
Uncategorized

कोयला घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर ED ने की छापेमारी।

रायपुर। कोयला घोटाले में  इससे पहले इस मामले में ईडी ने अक्टूबर 2022 में समीर विश्नोई आईएएस, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर छापेमारी की। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंबालागन पी, विपुल पटेल और स्वतंत्र जैन के ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी के अधिकारियों ने पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के परिसरों पर भी छापेमारी की। जैन कथित कोयला घोटाले (Coal scam) के रडार पर रहे सूर्यकांत तिवारी के ससुर हैं। ईडी के अधिकारियों ने जैन के महासमुंद और रायपुर स्थित आवासों की तलाशी भी ली।

पिछले साल 2022 में ईडी ने कुर्क की थी संपत्ति

पिछले साल 2022 के दिसंबर माह में, ईडी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी सहित गिरफ्तार नौकरशाहों से संबंधित 152.31 करोड़ रुपये की चल और 91 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था।

ईडी द्वारा कुर्क की गई संपत्तियों में से 65 सूर्यकांत तिवारी की, 21 सौम्या चौरसिया की और पांच आईएएस समीर बिश्नोई की हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में नकदी, आभूषण, फ्लैट, कोयला वाशरी और छत्तीसगढ़ में स्थित भूमि के भूखंड भी शामिल हैं।

 दो साल में 540 करोड़ रुपये की उगाही

ईडी की जांच में सामने आया है कि पिछले 2 साल में कम से कम 540 करोड़ रुपये की उगाही की गई है। इससे पहले इस मामले में ईडी ने अक्टूबर 2022 में समीर विश्नोई आईएएस, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था।

2 दिसंबर 2022 को ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। 9 दिसंबर, 2022 को ईडी ने पीएमएलए स्पेशल कोर्ट रायपुर के समक्ष सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई आईएएस, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल और अन्य के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की। सुश्री सौम्या चौरसिया वर्तमान में ईडी की हिरासत में हैं।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH