2026-04-16 |
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

जिला पंचायत सदस्यों ने किया सामान्य सभा कि बैठक का बहिष्कार!

राजधानी में रायपुर जिला पंचायत के सामान्य सभा कि बैठक का जोरदार हंगामे के साथ बहिष्कार किया है.

Khabrilal24.com रायपुर, 22/12/2025 सोमवार | आज जिला पंचायत रायपुर के रेडक्रॉस सोसाइटी सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावित सामान्य सभा कि बैठक का सभी सदस्यों ने जमकर विरोध कर सदन से वॉक आउट किया ।

सदस्यों का कहना है कि प्रदेश के ग्राम पंचायतों में 15 वे वित्त कि राशि का आबंटन नहीं करने से पंचायतों में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हो रहा है।

जिला पंचायत सदस्य भीनू सुजीत घिदौड़े ने सदन में कहा कि – 15वें वित्त की राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण पंचायतों में विकास कार्य ठप है, इसी राशि से नाली, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, सामुदायिक भवन, मरम्मत व अन्य मूलभूत कार्य कराए जाते हैं और यह राशि तय समय पर नहीं मिलने के कारण ग्रामीण जनता कि मूलभूत विकास कार्यों में बाधा होना बताया है।

जिला पंचायत सदस्य भीनू सुजीत घिदौड़े

प्रदेश के किसानों का धान खरीदी में लेट लतिफी और धान मंडी में किसानो का टोकन नहीं कटने जैसी गंभीर मुद्दा एग्रीटेक पोर्टल में फौत हो गए किसानों का नाम कैरी फॉरवर्ड नहीं होना.
मनरेगा का काम पंचायतों में स्वीकृति नहीं होना.

प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि नहीं दिए जाने को लेकर बैठक में चर्चा नहीं होना, प्रशासन कि खराब नीतियों से परेशान होकर सदस्यों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है.

अधिकारीयों कि मनमानी, जिला पंचायत सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सदस्यों के फोन और पत्राचारो का समय पर किसी भी प्रकार के विभागीय अधिकारीयों द्वारा जवाब नहीं देना और ना ही जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो दिया जा रहा है. इन सब से नाराज होकर सभी सदस्यों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।

बैठक के बहिस्कार में यह सदस्य हुए शामिल..

भीनू सुजीत घिदौड़े, पूजा लोकमणि कोसले, हेमंत कविता कश्यप, वतन अंगनाथ चंद्राकर, हरिशंकर निषाद, यशवंत धनेन्द्र साहू।

बैठक में हुए इस बहिष्कार से जिला पंचायत की कार्यप्रणाली और सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, अब देखना होगा कि शासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है।

3460
0

Kumar

The young press reporter and news Author. who is working for khabrilal24.com and his working profile is net and cline.

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH