2026-04-16 |
छत्तीसगढ़रायपुर

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ठेलकाबांधा का रहने वाला है आरोपी मनहरे

खबरीलाल 24/अभनपुर

ग्राम ठेलकाबांधा निवासी कुलदीप मनहरे (उम्र 27 वर्ष, पिता राम प्यारे मनहरे) को अभनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर अपनी पत्नी शांति मनहारे पर रेजर से गला काटने की नीयत से जानलेवा हमला करने का आरोप है।पीड़िता शांति मनहारे ने रिपोर्ट में बताया कि वह 29 सितंबर को रायपुर गुढ़ियारी में अपनी बहन की बेटी की शादी में गई थी। 30 सितंबर की शाम करीब 6 बजे जब वह घर लौटी, तब पति ने उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए रेजर से हमला कर दिया। घटना में महिला के गले, हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं घटना को ग्रामवासी तीरथ जोशी और मोहल्ले के अन्य लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया वहीं पीड़िता की शिकायत पर थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 360/25, धारा 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप मनहरे को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रायपुर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया है।

Khabri Lal 24
0
0

Kumar

The young press reporter and news Author. who is working for khabrilal24.com and his working profile is net and cline.

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH