2026-05-02 |
छत्तीसगढ़सरगुजा

खोरपा तालाब में डूबने से युवक की मौत, SDRF टीम ने किया शव बरामद

अभनपुर।

थाना क्षेत्र के ग्राम खोरपा में बुधवार रात एक व्यक्ति की बठेना तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर राजपूत (40 वर्ष) पिता प्रह्लाद राजपूत, निवासी बीआईटी मैदान महासमुंद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शंकर अपने साढ़ू के घर खोरपा आया हुआ था। बुधवार शाम वह अपने दो साथियों के साथ गांव के तालाब किनारे शराब पीने गया था। इस दौरान शंकर मोबाइल में बात करने तालाब किनारे गया हुआ था तभी उसका पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और गहराई में डूब गया। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा और नशे की हालत के कारण वे असफल रहे।

Khorpa

घटना की सूचना मंगलवार की रात में ही पुलिस को दी गई, किंतु अंधेरा होने से रेस्क्यू कार्य नहीं हो सका। बुधवार को सुबह SDRF टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की और करीब सुबह 10:30 बजे तालाब से शव बरामद किया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटनावश डूबने का प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

8799
0

Kumar

The young press reporter and news Author. who is working for khabrilal24.com and his working profile is net and cline.

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH