2026-04-16 |
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

CM भूपेश बघेल 26 को राजनांदगांव जिले का करेंगे दौरा, कंवर महोत्सव 2023 तथा किसान सम्मेलन में होंगे शामिल…

(khabrilal24.com) रायपुर I मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 26 मार्च को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां छुरिया विकासखंड में पंचायत कैफे छुरिया का शुभारंभ करेंगे तथा कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री करेंगे 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण ..

श्री बघेल इस दौरान 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक राशि के सामग्री का वितरण भी करेंगे.

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH