2026-04-16 |
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर
Trending

हेमकुमार मारकंडेय बने नया रायपुर सरपंच संघ के नए अध्यक्ष

नवा रायपुर सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सुजीत घिदौडे ने दी नई टीम को बधाई !

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ | नया रायपुर सरपंच संघ ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसकी एक महत्वपूर्ण बैठक चांदनी चौक में दिनांक 17-05-2025 शनिवार शाम 6 बजे सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई । इस बैठक में नवा रायपुर परियोजना प्रभावित ग्राम पंचयतों के सभी सरपंचों ने आपस में मिलकर नई कार्यकारिणी का मनोनयन कर संगठन का विस्तार किया है।

हेम कुमार मारकंडेय को सर्व सहमति से नवा रायपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष

बैठक में ग्राम पंचायत पलौद के सरपंच श्री हेम कुमार मारकंडेय को सर्व सहमति से नवा रायपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष चुने और इस नई दायित्व के लिए उन्होंने अपने  सभी सरपंच साथियों का आभार व्यक्त किया है।

नव नियुक्त अध्यक्ष हेम कुमार मारकंडेय

नवा रायपुर सरपंच संघ की नई कार्यकारिणी सूची :

  • अध्यक्ष: श्री हेम कुमार मारकंडे,
  • कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम बंदे,
  • सचिव:  श्रीमति राजेश्वरी डॉक्टर कैलाश आदिल,
  •  कोषाध्यक्ष: भोजराम यादव,
  •  सहसचिव: श्रीमति हेमा तुलाराम जी,
  • संरक्षक: श्रीमति संतोषी ललित यादव जी
  • मुख्य सलाहकार: संजय बंजारे
    संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष हेम कुमार मारकंडे ने इस अवसर पर सभी सदस्यों को एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और सरपंचों के अधिकारों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

नवा रायपुर सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सुजीत घिदौडे ने दी नई टीम को बधाई ! 

नई राजधानी सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री सुजीत घिदौडे ने मीडिया के माध्यम से सभी नव चयनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों को ईमानदारी और निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और नई राजधानी के किसानों तथा ग्रामीणों की समस्याओं को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के समक्ष रखकर व्याप्त समस्याओं के निराकरण करने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद करता हूं ।

साथ ही उन्होंने कहा है की सत्ता शासन किसी भी पार्टी का क्यों न हो, बिना किसी राजनीतिक दबाव के जनप्रतिनिधियों को जनता के हितों की रक्षा हेतु आवाज बुलंद करना होगा ।

जिला पंचायत सदस्य ने दी बधाई !

जिला पंचायत सदस्य श्रीमति भीनू सुजीत घिदौडे ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीगणों को नई कार्यकारिणी गठन करने की शुभकानाएं प्रेषित कर बधाई दी है और उन्होंने कहा है की क्षेत्र के विकास में हम सभी मिलकर भागीदार बनेंगे एवं महत्वपर्ण भूमिका निभाएंगे ।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH