
(Khabrilal24.com) बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत छेरकापुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों को विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही जल संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने सरपंच से जानकारी ली कि मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत कितने मकानों व हैंडपम्प के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया है। मनरेगा अंतर्गत एक्टिव जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि की जानकारी ली। सरपंच ने बताया कि 50 से अधिक घरों के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया गया है और शेष में भी बनाया जा रहा है।

कलेक्टर ने इसके पश्चात अटल डिजिटल सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में उपलब सुविधाओं और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जानकारी ली और सभी सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को देने के निर्देश दिये।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम दीपक निकुंज, सीएमएचओ डॉ राजेश अवस्थी, डीपीओ अतुल परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




