2026-05-19 |
अपराधछत्तीसगढ़रायगढ

रायगढ़, आमाघाट में अफीम की खेती मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के आमाघाट में सब्जी-भाजी के खेती के बीच हो रही थी अफीम की खेती।

(Khabrilal24.com) रायगढ़, जिले के तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफ़ीम की अवैध खेती पर कार्रवाई मुख्य आरोपी गिरफ्तार,मामलों में संलिप्त पर कड़ी पूछताछ जारी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को रायगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। रायगढ़ पुलिस ने तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की अवैध खेती करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला प्रशासन रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तमनार क्षेत्र में आमाघाट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत में छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुषमा खलखो पति मार्शल संगा झारखंड निवासी द्वारा अपने खेत में सब्जी की खेती के साथ अवैध रूप से अफ़ीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि  एक एकड़ में हफीम की खेती करने की बात सामने आई है। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH