2026-04-16 |
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर
Trending

कल शाम होगी सरपंच संघ अध्यक्ष के साथ सीईओ नवा रायपुर की बैठक, नया रायपुर की विभिन्न मुद्दों पर होगी विस्तृत चर्चा ।

नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के साथ कल होगी सरपंच संघ नवा रायपुर की बैठक, बैठक में होंगे 35 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं प्रतिनिधि, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री सुजीत घिदौड़े रखेंगे नया रायपुर की विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात ।

khabrilal24.com नई राजधानी। कल शाम होगी नया रायपुर सरपंच संघ अध्यक्ष श्री सुजीत घिदौड़े की अगुवाई में प्राधिकरण के सीईओ श्री सौरभ कुमार (IAS) के साथ बैठक, जिसमे 35 पंचायतों के प्रतिनिधि होंगे शामिल।

सरपंच संघ अध्यक्ष ने हाल ही में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार से मुलाकात कर लिखित पत्र प्रेषित करते हुए 3 दिवस में संघ की बैठक बुलाने पत्र लिखकर त्वरित मांग किया,  अध्यक्ष की मांग को गम्भीरता से लेते हुए सीईओ ने तत्काल बुधवार शाम 04:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के चतुर्थ तल के सभाकक्ष में बैठक आहूत किया है और सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों को उपस्थित होने कहा है।

बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष श्री सुजीत घिदौड़े नया रायपुर में व्याप्त समस्याओ पर करेंगे चर्चा जैसे नवा रायपुर प्रभावित किसानों की समस्या, बेरोजगार लोगो के लिए रोजगार बढ़ाने, विभिन्न आवासीय सेक्टरों की समस्याओ, साफ-सफाई, यातायात की समस्या, गामीणों की बोनस राशी, खुली आबादी भूमि, और पट्टा वितरण, ऑडिट आपत्ति का निराकरण और पंचायतों में निर्माण कार्य की नवीन स्वीकृति को लेकर चर्चा करेंगे।

Khabri Lal 24
2
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH