2026-04-16 |
छत्तीसगढ़जीवन शैलीराजनीतिरायपुर

नवा रायपुर के सैंकड़ो प्रभावित किसान परिवार मिले NRDA के CEO और मंत्री गुरु खुशवंत साहब से ! 

जनता के हितों के लिए बड़ी संख्या मे आशीर्वाद पास के जनप्रतिनिधि आये सामने, ग्रामीणों के साथ अन्याय होने कि स्थिति मे जल्द हो सकता है बड़ा आंदोलन - सुजीत घिदौड़े

Khabrilal24.com [ रायपुर ] सोमवार को नई राजधानी प्रभावित सैंकड़ो किसान परिवार के लोगो ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदन कुमार और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मुलाक़ात किये।

NRDA द्वारा लगातार ग्रामीणों को घर, मकान, बाड़ी को अतिक्रमण बताकर तोड़ने बेदखली नोटिस दिए जा रहें है जिससे आक्रोषित प्रभावित परिवार के सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत नवागाँव (खपरी) मे रविवार को आमसभा का आयोजन किया गया था जिसमे सर्व सहमति से अतिक्रमण कि कार्यवाही को रोकने और सम्पूर्ण बसाहट पट्टा तथा पूनरवास निति लागू करने कि मांग करो रहें है।

जनता के हितों के लिए बड़ी संख्या मे आशीर्वाद पास के जनप्रतिनिधि आये सामने, ग्रामीणों के साथ अन्याय होने कि स्थिति मे जल्द हो सकता है बड़ा आंदोलन -सुजीत घिदौड़े !

नया रायपुर के सभी गाँवों मे लगातार नोटिस मिलने से स्थानीय जनप्रतिनिधि भी नाराज हो गए है जिसके चलते सोमवार को NRDA परिसर और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निवास पर ग्राम पंचायत नवागाँव खपरी के प्रभावित किसान परिवार को मिले नोटिस को लेकर प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य सुजीत घिदौड़े के साथ नया रायपुर सरपंच संघ,जनपद सदस्य गोलु हिरवानी, और बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहें। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते नया रायपुर के मूल निवासियों के लिए घर मकान रोजी रोटी कि व्यवस्था नहीं करते है और उनके लिए पुनरवास नीति नहीं लागू करते है तों ऐसी स्थिति मे बहुत जल्द एक बार फिरसे नई राजधानी मे आंदोलन किया जाएगा।

आंदोलन के लिए गाँवो मे सक्रिय हो रहें है किसान परिवार – नई राजधानी मे NRDA और सरकार से नाराज परेशान होकर ग्रामीणो द्वारा फिरसे प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद हो रही है जिससे लगता है कि जल्द ही प्रदेश मे किसान परिवार कि लड़ाई सरकार के खिलाफ होंगी।

3470
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH