अपने ही कॉलेज कि छात्राओं का A-I टूल्स के जरिए अश्लील तस्वीरें और रील बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार.
अपने ही कॉलेज की 32 छात्राओं की मोबाइल से अलग-अलग तस्वीरें लेकर A-I टूल्स के जरिए अश्लील तस्वीरें और रील बना ली,राखी पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया, पुलिस के मुताबिक कॉलेज में बी-टेक पांचवें सेमेस्टर का स्टूडेंट सैय्यद रहीम अदनान अली ने अपने ही कॉलेज की कुछ छात्राओं की तस्वीरें मोबाइल से खींच लेता था और इसके बाद उन तस्वीरों को A-I टूल के जरिए अश्लील फोटो, वीडियो या रील तैयार करता था.

Khabrilal24.com | नवा रायपुर | नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के एक छात्र ने अपने ही कॉलेज की 32 छात्राओं की मोबाइल से अलग-अलग तस्वीरें लेकर A-I टूल्स के जरिए अश्लील तस्वीरें और रील बना ली.
आरोपी ने अश्लील फोटो वीडियो को अपने लैपटॉप में स्टोर करके रखा. इसकी जानकारी होने पर छात्राओं और परिजनों ने शिकायत की. मामले में राखी पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया है.

राखी पुलिस के मुताबिक कॉलेज में बी-टेक पांचवें सेमेस्टर का स्टूडेंट सैय्यद रहीम अदनान अली ने अपने ही कॉलेज की कुछ छात्राओं की तस्वीरें मोबाइल से खींच लेता था और इसके बाद उन तस्वीरों को A-I टूल के जरिए अश्लील फोटो, वीडियो या रील तैयार करता था.
आरोपी ने छात्राओं की तस्वीरें पार्टी या अन्य अवसर के समय चुपके से खिंच लेता था. इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ IT एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी बिलासपुर का रहने वाला है और वह यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था.





