Khabrilal24.com [ Raipur C.G. 8 अप्रैल 2026 ] छत्तीसगढ़ से आज की ये 10 प्रमुख खबरें हैं।
- इन्फ्लुएंसर को अपहरण-गैंगरेप की धमकी: छत्तीसगढ़ की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (DSP की बेटी) को इंस्टाग्राम ग्रुप चैट में अपहरण और गैंगरेप की धमकी मिली। लड़की ने रोते हुए वीडियो शेयर किया, 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
-
भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग: प्लांट में आग लगने से भगदड़ मच गई। कर्मचारी पाइप और खिड़कियों से लटककर बाहर निकले। 7 कर्मचारी घायल, एक का पैर फ्रैक्चर। धुएं का गुबार छाया रहा।
-
बस्तर 2.0 की शुरुआत: CM विष्णु देव साय ने PM मोदी को बस्तर विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा और राज्य आने का न्योता दिया। मानसून के बाद PM बस्तर का दौरा कर सकते हैं।
-
रायपुर नाइट क्लब में रोडीज स्टार्स का बवाल: रोडिज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ ने युवतियों को शराब पिलाते वीडियो वायरल। ‘दारू पियो-ऐश करो’ बोलकर विवाद खड़ा हो गया
-
सरकारी कर्मचारियों को विपश्यना ध्यान शिविर के लिए 12 दिन की छुट्टी: वेतन नहीं कटेगा। छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए।
-
बिलाईगढ़ में 31 लाख की ठगी: फर्जी दस्तावेजों से बैंककर्मियों की साठगांठ में लूट। 3 आरोपी गिरफ्तार।
-
दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर: 300 से ज्यादा सूअरों की मौत, हड़कंप मचा।
-
रायपुर गांवों में 64 तरह की मेडिकल जांच: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बड़ा ऐलान। बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, मोबाइल पर रिपोर्ट आएगी।
-
कांकेर में नक्सली IED ब्लास्ट: बीएसएफ का एक जवान शहीद। नक्सलियों की गतिविधियां जारी।
-
सरकारी डॉक्टरों को PG के लिए 3 साल की छुट्टी: 2025 से पहले वालों को लाभ नहीं मिलेगा।




