छत्तीसगढ़ की ग्राम देवी शीतला की गाथा को लेकर बनाई गई हैं, और सीतला माता कैसे अपने भक्त और गॉव की रक्षा के लिये क्या-क्या करती है, कैसे लोगो को सदगुण प्रदान करती है, एवं लोगो मे जो भ्रान्ति है की शीतला रोग है जिसे लोग छोटी माता बड़ी माता के रूप मे जानते है, मगर इस फिल्म के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया है की वह रोग नही बल्कि रोग नाशक है।

यह धार्मिक फिल्म जै सीतला मईया के निर्माता अभिनेता लिलेश्वर सिन्हा इस फिल्म में नायक की भूमिका में हैं, और यह उनका डेब्यू फिल्म है। सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाली सहारे इस फ़िल्म कि नायिका है।
स्वीटी साहू, शैलेश साव, जानू साहू अनुराधा दुबे संजय मैथिल, प्रेमशंकर महिलांगे, ज्ञानदेव सिंह, प्रदीप शर्मा, कुशाग्र सोलंकी, घनश्याम वर्मा, संध्या मानिक, शारदा नेताम, निर्मला मटयारा, परमेश्वर साहू, तेजराम साहू, मिथलेश निषाद, जागेश्वरी मेश्राम नायरा रंगारी ऊर्फ पीहू साइनी पांडा दक्ष सोनकर, विराट सोनकर, दिलीप बैस आदि कलाकार इस फ़िल्म में अपनी अपनी रोल अदा कर रहे हैं। निर्माता लिलेश्वर सिन्हा ने बताया कि यह अनटच्ड स्टोरी है। इसमें लोगों की भ्रातनियों को मिटने का प्रयास किया गया है।

यह फ़िल्म नया रायपुर के आस पास के ग्राम पंचायतों नवागांव (खपरी ) चेरिया, बंजारी जैसे स्थानों में पूर्णातः निर्मित हुई हैं जिसमे स्थानीय और तत्कालीन सरपंच सहयोग प्रदान किए हैं। नया रायपुर सरपंच संघ के तत्कालीन अध्यक्ष वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सुजीत घिदौड़े और उनके तत्कालीन सरपंच साथियों ने आस पास के अपने ग्राम पंचायतों में जै सीतला मईया फ़िल्म बनाने में अपना सहयोग और अनुमति प्रदान किए हैं ऐसे जनप्रतिनिधियों को फ़िल्म के निर्माता एवं अभिनेता लिलेश्वर सिन्हा ने मिडिया के माध्यम से अपना धन्यवाद दिया हैं और आने वाले समय में भी ऐसे ही सहयोग कि अपेक्षा जाहिर किए है।
