2026-04-16 |
छत्तीसगढ़रायपुरशिक्षास्वास्थ्य

टी.एस. सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री आयुर्वेदिक कॉलेज में नवनिर्मित पीजी ब्लॉक का आज करेंगे लोकार्पण

(Khabrilal24.com) रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 18 अप्रैल को प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की करेंगे समीक्षा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव 18 अप्रैल को दोपहर पौने एक बजे शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में पीजी ब्लॉक के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 18 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे 18 अप्रैल को सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में कोरोना जांच की व्यवस्था, अस्पतालों में उपकरणों, दवाईयों व बिस्तरों की उपलब्धता के साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहारों के अनुपालन की समीक्षा करेंगे।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH