2026-07-16 |
गरियाबंदछत्तीसगढ़

मरीन ड्राइव के तर्ज पर संवरेगा गरियाबंद नगर का सबसे पुराना और प्राचीन छिंद तालाब, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने दी नगर के विकास के लिए 3 करोड़ की सौगात…

(khabrilal24.com) गरियाबंद I  गरियाबंद नगर का सबसे पुराना और प्राचीन छिंद तालाब जल्द ही रायपुर के मरीन ड्राइव के तर्ज पर संवरकर तैयार होगा. नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के प्रयास से छिंद तालाब के जीर्णोधार और सौंदर्यीकरण के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री ने 1.50 करोड़ की राशि स्वीकृति मिली हैं. इसके अलावा वार्ड क्र.11 में देवानीन तालाब का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 1.49 करोड़, प्रेस क्लब निर्माण कार्य के लिए 25 लाख तथा रावण भाठा के समीप सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रुपए मिले हैं. नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने बताया की हाल में नगरीय प्रशासन विभाग से 3 करोड़ के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है.

नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद अब्दुल गफ्फार मेमन ने सबसे पहले छिंद तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए ही प्रयास करने की बात कही थी.

नगर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित छिंद तालाब के जीर्णोधार और सौंदर्यीकरण की मांग वर्षो से उठती रही है. नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद अब्दुल गफ्फार मेमन ने सबसे पहले छिंद तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए ही प्रयास करने की बात कही थी. हाल में ही 26 जनवरी के अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया गरियाबंद पहुंचे थे. इस दौरान भी नगर पालिका अध्यक्ष मेमन सहित सभी जनप्रतिनिधिओं ने राशि को मांग की थी. इसके अलावा नगरवासियों ने भी ये मांग उनके समक्ष रखी थी, जिसे स्वीकार करते हुए नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने तत्काल 1.50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी. घोषणा के अनुरूप उक्त राशि नगर पालिका प्रशासन को मिल चुकी है. इसके अलावा नगर के देवानीन तालाब का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए भी राशि दे दी है.

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH