2026-07-16 |
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

कांग्रेस से खिलेश देवांगन धरसीवां विधानसभा प्रबल दावेदार, ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन सौंपा..

(Khabrilal24.com) रायपुर, खिलेश देवांगन ने धरसीवा विधानसभा से ठोकी दावेदारी ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन सौंपा, रायपुर छग विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधायकी की टिकट आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू है। रायपुर जिले के धरसीवां विधानसभा सीट से युवा नेता व आरंग जनपद पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने खरोरा ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन सौप कर अपनी दावेदारी प्रबल कर दिया है।

राजनीतिक दौर की जानकारी :-

खिलेश देवांगन पढ़ाई के समय से ही समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं उन्होंने 2006 से ही सामाजिक कार्य से जुड़े कर NCC, NSS जैसे राष्ट्रीय संस्था से लेकर 2010 में आरंग विधानसभा युवा कांग्रेस के लीडरशिप करते हुए छग युवा कांग्रेस के महासचिव के सफल जिमेदारी निभाते हुए छग कई जिलों के युवा कांग्रेस प्रभारी बने वही दूसरे राज्य महाराष्ट्र में बतौर समन्यव्यक का दायित्व सम्हाला।

साथ ही जब राज्य में बीजेपी सरकार थी तब कई बार आंदोलन में जेल भी जाना पड़ा। वर्तमान में खिलेश देवांगन आरंग ब्लाक कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य के साथ आरंग जनपद पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होकर आम जनता के जन सेवक बनकर कार्य धरातल पर कर रहे हैं।

 

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH