2026-04-16 |
छत्तीसगढ़रायपुर

ठेलकाबांधा में पति का रेजर हमला, एफआईआर दर्ज

खबरीलाल 24/अभनपुर

 

ग्राम ठेलकाबांधा की निवासी प्रार्थी शांति मनहारे ने सोमवार को अपने ही पति पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार शांति ने बताया कि वे 29 सितम्बर को अपनी बहन की बेटी की शादी के गुढ़ियारी कार्यक्रम से रायपुर लौटकर 30 सितम्बर की शाम लगभग 6 बजे अपने घर पहुँचीं। घर पहुँचने पर उनके पति कुलदीप मनहारे ने उन पर संदेह जताते हुए गाली-गलौज की और जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि कुलदीप ने हाथ में मौजूद रेजर ब्लेड से हमला कर दिया।

प्रार्थी के बयान के अनुसार, हमले के दौरान उनके गले, दोनों हाथों तथा पेट के बाईं ओर गंभीर चोटें आईं। शांति ने घटनाक्रम की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस को दी है और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि पति ने बार-बार धमकी दी और जान से मारने की नियत से हमला किया।

 

Khabri Lal 24
0
0

Kumar

The young press reporter and news Author. who is working for khabrilal24.com and his working profile is net and cline.

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH