2026-04-16 |
अंतरराष्ट्रीयगरियाबंदछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

गोबरा नवापारा में 1 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा डॉक्टर्स डे..

(khabrilal24.com) राजिम, छत्तीसगढ़ । कल डॉक्टर्स डे पर गोबरा नवापारा में नगर की धार्मिक,सामाजिक एवं जनकल्याणकारी संस्था श्री सालासर सुन्दरकाण्ड जनकल्याण समिति तथा सालासर हनुमान चालीसा समिति के संयुक्त तत्वाधान में कल दोपहर 2:30 बजे नेहरू गार्डन सामुदायिक भवन में डॉक्टर्स डे पर राजिम अंचल के डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा।


आज धरती पर भगवान के रूप में डॉक्टर बनकर जो लाखों जिंदगियों को बचाने का प्रयास कर रहे है इसलिए समिति ने सभी डॉक्टर्स का सम्मान करने का विचार किया है सालासर समिति के संस्थापक राजू काबरा व अध्यक्ष श्री धरम साहू ने सभी सम्मानीय डॉक्टरों से कार्यक्रम में उपस्थित होने अनुरोध किया है ।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर बलजीत सिंह ,डॉक्टर कौर, डॉक्टर एके हुमने , डॉक्टर हीरोंदिया , डॉक्टर गोपाल केला, डॉ राजेंद्र गदिया, डॉक्टर तेजेंद्र साहू, डॉक्टर सौरभ भांगे, डॉ कुणाल पाल, डॉ टी एन रमेश , डॉ अनुज जैन, डॉक्टर जीवनजोत सिंह, डॉक्टर आयुष शर्मा, डॉ रामचंद्र मैहर, डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ,डॉ गोपेश वरी साहू , डॉ विजय शर्मा , डॉक्टर अंजनीजैन , डॉ कविता लाल , डॉ पुनीत गोस्वामी, डॉक्टर सियाराम तारक , डॉक्टर डाली साहू , डॉक्टर निधि जैन , डॉ एस डागा एवं डॉक्टर गायत्री डागा, डॉ भावना साहू डॉक्टर रेशमा साहू, डॉक्टर फूल जी साहू, डॉ प्रकाश गुप्ता, डॉ उमा गुप्ता , डॉ आशीष यदु, डॉक्टर शैलेंद्र साहू , एवं अंचल के चिकित्सको की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। उक्त जानकारी संयोजक डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ने.दी है।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH