
Khabrilal24.com [ रायपुर,आरंग ] ग्राम पंचायत नरियरा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए 15 वें वित्त आयोग की राशि से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य भीनू सुजीत घिदौड़े द्वारा किया गया।

भूमि पूजन के अंतर्गत नरेश यादव के घर से श्मशान घाट जाने मार्ग तक 03 लाख रुपए की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुजीत भीनू घिदौड़े ने कहा कि ग्राम के मूलभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सड़क एवं जल निकासी जैसी आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

मनरेगा कार्य का किया निरिक्षण – भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत में चल रहें मनरेगा कार्य और अन्य निर्माण कार्यों का भी निरिक्षण किया गया।

मनरेगा श्रमिकों से मिल जाना उनका हाल चाल – ग्राम पंचायत के सभी मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों से भेंट मुलाक़ात कर उन सभी की दैनिक जीवन की स्थिति परिस्थितियों को जाना और भविष्य में बिहान योजना का लाभ संबंधित ग्राम की महिलाओ को दिलाने को भी कहा है।

श्री घिदौड़े ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की – ग्राम में अवैध शराब बिक्री पर ग्रामीणों द्वारा रोक लगाया जाए और नारी शक्ति को मजबूत बनाने उनके साथ हर कदम में साथ निभाने का संकल्प लिया जिसमे ग्राम पंचायत के सरपंच, जनपद और पंचगण की सहभागिता शामिल होंगें।

भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित – सरपंच श्री चुमूक लाल सोनेकर – ग्राम पंचायत नरियरा, सचिव श्रीमती – रास्टी सोनवानी ग्राम पंचायत नरियरा, उपसरपंच श्रीमति – आशा गोस्वामी, सुदामा ध्रुव रोजगार सहायक, श्री परसराम ध्रुव, श्री कृष्णा गिरी, रुपेश कुमार साहू, श्री राजू साहू, श्रीमती सरस्वती यादव मेट, श्री नंदकुमार साहू, श्री धनीराम यादव, श्री लेशकुमार साहू, ग्राम पंचायत के पंचगण और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





