2026-04-16 |
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

4 माह से नहीं हुई जिला पंचायत रायपुर समान्य सभा की बैठक – भीनू सुजीत घिदौड़े

जिला पंचायत रायपुर मे पिछले 22 दिसंबर 2025 को सदन के सदस्यों ने समान्य सभा की बैठक का बहिस्कार किया था जिसके बाद से अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष ने 4 माह से बैठक नहीं लिया है, जिसके कारण जनता और क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है सभी जिला पंचायत सदस्य इससे नाराज हो गए है।

Khabrilal24.com | रायपुर, राजधानी  | राजधानी के जिला पंचायत रायपुर मे विगत 22 दिसम्बर 2025 को जिला पंचायत सदस्यों ने समान्य सभा की बैठक का बहिस्कार किया था, जिसमे आम जनता और किसानों की समस्याओं तथा ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होने से सदन से सदस्यों ने वॉक आउट कर दिया था। जिसके बाद से आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 तक किसी प्रकार की समान्य सभा की बैठक आहूत नहीं किया गया है जिससे सदस्यों मे आक्रोश बढ़ रहा है।

जिला पंचायत सदस्य भीनू सुजीत घिदौड़े

जल्द सीईओ से करेंगे मुलाक़ात  – जिला पंचायत सदस्य भीनू सुजीत घिदौड़े ने बताया की सदस्यों द्वारा मिलकर जल्द बैठक आहूत करने जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन को निर्धारित तिथी मे बैठक आहूत कराने पत्र सौंपा जाएगा ताकि जनता की समस्याओं का निराकरण समय सीमा पर किया जा सके।

 

2346
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH