
Khabrilal24.com | रायपुर | उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत रायपुर का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं और वार्ड-वार विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से महतारी सदन निर्माण, वीबी-जी राम जी अधिनियम के लाभों के प्रचार तथा विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिला पंचायत के कक्षों के नवीनीकरण हेतु 25 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की।

साथ ही प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।






