2026-04-16 |
छत्तीसगढ़बिलासपुर

अरपा नदी में डूबने से 3 बहनों की मौत नहाते समय अवैध खनन से बनी खाई में डूबीं आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

(Khabrilal24.com) बिलासपुर, कोनी क्षेत्र के सेंदरी में सुबह तीन बच्चियों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। पुलिस और प्रशासन के अफसर उन्हें समझाइश देने पहुंचे थे। यहां तक कांग्रेस नेता व बेलतरा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे डब्बू साहू भी वहां लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे थे। लेकिन, उन्हें देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बच्चियों की मौत के लिए उन्हें ही दोषी ठहराने लगे। खुद पर उंगली उठते और बवाल होते देखकर डब्बू साहू को वहां से खिसकना पड़ा, जिसके बाद प्रशासन अफसरों ने मामले को संभाला और भीड़ को शांत कर समझाइश देकर चक्काजाम खत्म कराया।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close