

Khabrilal24.com आरंग | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग द्वारा दिनांक 03 अक्टूबर 2025 दिन-शुक्रवार को विद्युत कार्यालय घेराव कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे किया गया है इस कार्यक्रम मे सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता राजीव भवन आरंग में इकट्ठा होंगे विद्युत कार्यालय घेराव में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने समस्त कांग्रेसजन वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, अजा विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एन.एस. यू.आई, सेवादल नगरीय निकाय के समस्त कांग्रेस समर्थिक पार्षदगण, जिला पंचायत सदस्यगण, जनप्रतिनिधि सरपंच व पंच इत्यादि सभी कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कांग्रेसी नेताओं द्वारा सम्पर्क किया जा रहा हैं।





