16 दिसम्बर को शोभायात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होंगे सतनामी समाज
झांकी एवं बाईक रैली आयोजन समिति के संरक्षक व गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कृषि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री टिकेंद्र बघेल ने दी।

khabrilal24.com अभनपुर । गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नरसिंह मंडल जी ने 16 दिसंबर 1994 को सर्वप्रथम राजधानी में गुरु घासीदास की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ किया था।

राजधानी में निकलने वाली शोभायात्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे बड़ी शोभायात्रा होती है जिसमें हजारों की संख्या में लोग परिवार सहित बजे गाजे,डीजे,पंथी,झांकी,अखाड़े के साथ शामिल होते हैं इस कार्यक्रम में सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ अभनपुर द्वारा दर्शन मिरी की अध्यक्षता में विशाल बाइक रैली का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जाता
रहा है, जो की मिनीमाता आश्रम उरला से प्रारंभ होकर झांकी एवं रैली के रूप में विभिन्न ग्रामों से गुजरती हुई शोभायात्रा स्थल रायपुर पहुंचती है इस वर्ष भी विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है जो की नियत तिथि समयानुसार 16दिसम्बर को 12बजे ,बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी के विशाल प्रतिमा झांकी के रूप में बाइक रैली के साथ मिनीमाता आश्रम बड़े उरला अभनपुर से अभनपुर बस्ती , सारखी, कोलार चौक होते हुए सेजबाहर ,संतोषी नगर पचपेड़ी नाका से गुजर कर शोभा यात्रा रायपुर में सम्मिलित होगी ।
यह जानकारी झांकी एवं बाईक रैली आयोजन समिति के संरक्षक व गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कृषि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री टिकेंद्र बघेल ने दी।






