2026-04-16 |
छत्तीसगढ़जीवन शैलीरायपुरशिक्षास्वास्थ्य
Trending

सद्भावना हॉस्पिटल नया रायपुर सेक्टर 30 में कल होंगी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक।

नया रायपुर का पहला प्राइवेट अस्पताल सेक्टर 30 में है, जहाँ कल 12 :00 बजे अस्पताल के डायरेक्ट के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होंगे बैठक में शामिल।

Khabrilal24.com  |  नया रायपुर  |  कल 12 अक्टूबर 2025, को समय: सुबह 10:00 बजे, स्थान:कॉन्फ़रेंस हॉल, सद्भावना हॉस्पिटल में अस्पताल के संचालक और चिकित्सकों के साथ नया रायपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का बैठक अस्पताल प्रबंधक द्वारा रखा गया है। जिसमे स्थानीय निकाय के पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य भीनू सुजीत घिदौड़े आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

श्री घिदौड़े ने बताया कि – अस्पताल में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना, स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन करना, स्टाफ और कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का समाधान खोजना और अस्पताल के प्रबंधन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शामिल करना हो सकता है। इन बैठकों का लक्ष्य मरीजों को उच्च-गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करने और सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा करना है।

 बैठक के मुख्य उद्देश्य:

  • सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार: जनप्रतिनिधि और अस्पताल प्रबंधन मिलकर मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच में सुधार के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगें।
  • कैसे ऑर्थोपेडिक और गायनेकोलॉजी विभाग के रोगियों को सद्भावना हॉस्पिटल में परिवर्तित (Convert) किया जाए”.
  • प्रबंधन में पारदर्शिता: जनता के विश्वास को बढ़ाने और प्रक्रियाओं में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना।

Khabri Lal 24
5408
1

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH