2026-08-30 |
Uncategorized

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई, CBI रिमांड खत्म होते ही आज करेगी कोर्ट में पेश।

(khabrilal24.com) नई दिल्ली। सीबीआई की पांच दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर आज मनीष सिसोदिया को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा. जानकारी के अनुसार कथित आबकारी मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई हो सकती है। सीबीआई की पांच दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर आज 4 मार्च को मनीष सिसोदिया को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। सिसोदिया के वकील ऋषिकेश ने कहा कि विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष दायर अर्जी पर सुनवाई होने की संभावना ह

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 2021-22 की रद्द हो चुकी शराब नीति तैयार करने और इसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार में तकरीबन 8 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने 27 फरवरी को सिसोदिया को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था, ताकि सीबीआई को इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए किए जा रहे सवालों के सही जवाब मिल सके।

अपने पद से सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दे चुके हैं इस्तीफा.
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद CBI की गिरफ्त में आए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। वहीं, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया था। मुख्यमंत्री ने अपने दोनों वरिष्ठ मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया।

मनीष सिसोदिया के पास थे ये 18 विभाग
सिसोदिया के पास शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सेवाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति और भाषा, जागरूकता, श्रम और रोजगार, लोक निर्माण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण व जल विभाग थे। सिसोदिया दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री थे। राज्य सरकार के सभी बड़े मंत्रालय उन्हीं के पास थे। सिसोदिया सीएम केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेता हैं।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH