2026-05-19 |
अपराधउड़िसाछत्तीसगढ़जीवन शैलीराष्ट्रीय

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, नक्सली लीडर गणेश उइके का हुआ एनकाउंटर…

ओडिशा में सुरक्षाबलों ने गुरुवार, 25 दिसंबर को एक संयुक्त एंटी-नक्सल ऑपरेशन में कुल 23 टीमें तैनात की गई थीं, जिनमें 20 स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीमें, दो सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की टीमें और एक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की टीम शामिल थी।

Khabrilal24.com [ ओडिशा, कंधमाल ]  एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर बस्तर संभाग के पड़ोसी राज्य ओड़िशा से बड़ी खबर आई है। ओड़िशा के कंधमाल जिले में  नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली लीडर गणेश उइके सहित चार नक्सली अब तक मारे जा चुके हैं। फोर्स ने चारों के शव और कई हथियार बरामद किए हैं.

संयुक्त एंटी-नक्सल ऑपरेशन में कुल 23 टीमें तैनात

ओडिशा में सुरक्षाबलों ने गुरुवार, 25 दिसंबर को एक संयुक्त एंटी-नक्सल अभियान में चार माओवादियों को ढेर कर दिया। ये अभियान विशेष खुफिया जानकारी मिलने के आधार पर चलाया गया। ऑपरेशन में कुल 23 टीमें तैनात की गई थीं, जिनमें 20 स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीमें, दो सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की टीमें और एक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की टीम शामिल थी। ये टीमें कंधमाल जिले के चकापाड़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र और गंजाम जिले की सीमा के पास रंभा जंगल में तैनात की गई थीं.

3 माओवादियों की नहीं हुई पहचान

3 माओवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ओडिशा पुलिस ने बताया कि ये अभियान राज्य में वामपंथी उग्रवाद को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। पुलिस ने कहा कि गणेश उइके के मार गिराए जाने से माओवादियों की संगठनात्मक क्षमता को बड़ा झटका लगेगा। उनका कहना है कि यह ऑपरेशन भविष्य में होने वाले नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करेगा.

बरामद हथियारों की हो रही जांच

अधिकारियों ने ये भी बताया कि इलाके में नक्सली गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में और भी संयुक्त अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही, मुठभेड़ में माओवादियों से दो नग इंसास राइफ़ल व एक नग 303 रायफल भी बरामद की गई हैं। बरामद हथियारों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है ताकि उनके नेटवर्क और योजनाओं का पता लगाया जा सके.

1565
1

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH