धरदेई नवधा रामायण के पंचम दिवस में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था…
धरदेई नवधा रामायण के पंचम दिवस में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था।

(Khabrilal24.com) मुंगेली-सरगांव/धरदेई में आयोजित श्री अखण्ड नवधा रामायण ज्ञान यज्ञ समारोह भक्तिमय 41 वां वर्ष-2026 आयोजन में भक्तों ने लिया आशीर्वाद मानस संत श्री नंदकुमार साहू जी का आगमन से धर्म लाभ लेने उमड़े भक्त। अखंड नवधा रामायण श्री राम नाम की ध्वनि से भक्तिमय हुआ। शरद देवांगन द्वारा मानस गंगा में पधारें सभी मंचस सदस्यों को श्री हनुमान चालीसा स्वर्गीय श्रीमती रामप्यारी देवांगन (दादी), श्रीमती ईश्वरी देवांगन (माता) की स्मृति में 651 श्री हनुमान चालीसा भेंट किया गया।

शरद देवांगन- श्री हनुमान चालीसा एक पवित्र और शक्तिशाली पुस्तक है, जिसमें भगवान हनुमान की स्तुति और गुणों का वर्णन किया गया है। यह पुस्तक सभी मंचस सदस्यों के लिए एक मूल्यवान उपहार है, जो उन्हें भगवान हनुमान की कृपा और शक्ति प्रदान करेगी। इस पुस्तक को भेंट करने का उद्देश्य सभी मंचस सदस्यों को भगवान हनुमान की कृपा और शक्ति से जोड़ना है, और उन्हें जीवन में सकारात्मकता, शक्ति और शांति प्रदान करना है।

धरदेई नवधा रामायण के पंचम दिवस में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था..

आयोजन समिति और मंच संचालक ओमप्रकाश साहू, मंजीत सिंह , त्रिलोकीनाथ साहू एवं श्रीराम भोजनालय दुर्गेश साहू, मोतीलाल साहू, और क्षेत्र के नागरिकों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वच्छता, व्यवस्था, जलपान और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नवधा रामायण से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और शांति का संचार हो रहा है।





