2026-04-16 |
Uncategorized

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) को लिखा पत्र..

(khabrilal24.com) नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि मेघालय की इससे पहले की कोनराड संगमा सरकार को ‘भ्रष्ट’ बताने वाले बयान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तलब कर वह सूचना और तथ्य लिए जाएं जिनके आधार पर उन्हें ऐसा दावा किया था।
उन्होंने सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल से यह आग्रह भी किया कि शाह द्वारा लगाए गए आरोप की जांच भी की जाए।
रमेश ने यह पत्र 21 मार्च को लिखा है। उन्होंने इस पत्र की प्रति बृहस्पतिवार को ट्विटर पर साझा की।
उन्होंने पत्र में कहा है, “मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि 17 फरवरी 2023 को अमित शाह ने अपनी एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि तत्कालीन मेघालय सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।”
रमेश ने दावा किया, “अमित शाह भारत सरकार के गृह मंत्री हैं ऐसे में वह सूचना और तथ्य उनके पास रहे होंगे जिनके आधार पर वह ऐसे निष्कर्ष तक पहुंचे होंगे। कुछ ऐसे कारण रहे होंगे कि अमित शाह तत्कालीन मेघालय सरकार के भ्रष्ट आचरण और गतिविधियों के संदर्भ में कदम उठाने में विफल रहे।”
उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रहित में आपसे आग्रह करता हूं कि अमित शाह को तलब किया जाए और उनसे वह सभी सूचना और तथ्य देने के लिए कहा जाए जिनके आधार पर उन्होंने ऐसा आकलन किया था, फिर मामले की जांच की जाए।”

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH