संकरी में गौमृत्यु मामले अब तक कोई कार्रवाई नहीं, प्रशासन मौन
शव हटाए गए, अब गायें खुला छोड़ दी गईं

खबरीलाल 24अभनपुर
ग्राम पंचायत संकरी में हुए लगभग 15 गौवंशों की मौत के मामले में अब नई जानकारी सामने आई है। समाचार माध्यमों द्वारा लापरवाही उजागर किए जाने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा मृत गौवंशों के शवों को विगत सप्ताह ही मौके से हटवा दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, शवों को हटाने के बाद सरपंच द्वारा जिम्मेदारी से बचने के लिए गौठान में रखी गई जीवित गायों को भी खुले में छोड़ दिया गया, जिससे अब वे सड़कों और आसपास के खेतों में भटकती देखी जा रही हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर अब तक न तो कोई जांच शुरू की गई है और न ही किसी अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया है। जबकि इतने बड़े पैमाने पर गौमृत्यु की घटना के बाद त्वरित कार्रवाई अपेक्षित थी।लोगो का कहना है कि अगर पहले ही समय पर चारा, पानी और छाया की व्यवस्था की जाती तो इतनी मौतें नहीं होतीं। अब सवाल यह उठता है कि ग्राम पंचायत के स्तर पर लापरवाही को दबाने की कोशिश की जा रही है,और प्रशासन आखिर कब जागेगा।





