
Khabrilal24.com [ रायपुर, 14 अप्रैल 2026 ] गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के तत्वाधान में 14 अप्रैल(मंगलवार) को भारत रत्न से अलंकृत देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी. जयंती सतनामी समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई। न्यू राजेंद्र नगर उद्यान में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर “बाबा साहेब अमर रहे..अमर रहे, जय भीम.. जय भीम.. की जयकारा लगाते हुए भारत के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया ।

अकादमी के प्रदेश प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि – समाज की ओर से मुख्य आयोजन अकादमी भवन में आयोजित हुआ जहां भीम गीतों व परिचर्चा के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान पूर्व वन अधिकारी डी.एस.पात्रे साहब द्वारा सभी को संविधान की प्रतियां वितरित कर उसका पालन करने आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर साहब ने हमें संविधान देकर सम्मान से जीने का मार्ग दिखाया। संविधान सुरक्षित रहेगी तो हम सुरक्षित रहेंगे, भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जिसकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है,उन्होंने दबे कुचले समाज को अधिकार दिलाने के लिए संगठित कर संघर्ष किया जो हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।

जयंती समारोह को अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष के.पी. खण्डे, राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया, डॉ.जे.आर. सोनी,डी.एस. पात्रे, चेतन चंदेल, के.एल. रवि, डी. दर्शन, नंदकुमार कोसले व संतोष भारद्वाज ने भी संबोधित किया….
इस दौरान पं. अंजोर दास बंजारे व सी.एल. रात्रे ने शानदार भीम गीतों की प्रस्तुति देकर सबको थिरकाया…
इस पूरे आयोजन में सुंदरलाल जोगी, जी.आर. बाघमारे, खेदु बंजारे, आर. के. पाटले, प्रकाश बंदे, अरुण मंडल, घासीदास कोसले, मानसिंह गिलहरे, नंदू मारकंडे, सूर्यकुमार खिलारी, सुरेश पुरेना, संतोष भारद्वाज, नरेंद्र कुर्रे, संतोष मार्कंडेय, उत्तम टंडन ,विजय कुर्रे, डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज, डॉ. कल्याण रवि, सुमन घृतलहरे, भूमिका कुर्रे सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।





