2026-05-25 |
छत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा
Trending

नवा रायपुर में आज होगा बाईक रैली का आयोजन।

मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ नवा रायपुर के सेक्टर 28 ग्राम पंचायत नवागांव(खपरी) से सैकड़ों बाईक के साथ रैली का आयोजन होगा।

(khabrilal24.com) नया रायपुर । मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ नवा रायपुर के सेक्टर 28 ग्राम पंचायत नवागांव(खपरी) से सैकड़ों बाईक के साथ रैली का आयोजन आज दोपहर 3 बजे होगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर द्वितीय चरण के मतदान आरंग विधानसभा में 17 नवम्बर 2023 को होना है, जिसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा मोर रायपुर वोट रायपुर , मेरा वोट- मेरी आवाज,  के साथ नया रायपुर के सेक्टर 28 ग्राम पंचायत नवागांव(खपरी) मिनी मार्केट से होकर ग्राम पंचायत राखी और दीनदयाल उपाध्याय चौक (चाँदनी चौक) में सैकड़ों बाईक रैली के साथ मतदाताओ को जागरूक करने एक यह अभियान प्रदेश भर में जारी है ।

सरपंच ने  जनता से किया अपील – भारी मात्रा में लोगो को इस रैली में जुड़े सरपंच श्री सुजीत घिदौडे ने अपील किया है कि इस मतदाता जागरूकता अभियान में जुड़कर सही व्यक्ति और का चयन ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर मत का सही उपयोग करने की अपील किया है ।

उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर, जनपद पंचायत आरंग, के सीईओ और निर्वाचन आयोग के अधिकारी तथा क्षेत्र के युवा व जनता के साथ साथ आस पास के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और ग्राम पंचायत के पंचगण उपस्थित रहेंगे।

Khabri Lal 24
2
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH