
नवा रायपुर khabrilal24.com | नई राजधानी क्षेत्र के प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क, नवा रायपुर में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें प्रभावित किसान परिवारों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसान संगठनों से जुड़े लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।
प्रभावित किसानों की ओर से लंबे समय से श्मशान भूमि, चरागाह, आबादी भूमि, बसाहट बस्ती, तालाब, नाला, सड़क, बसाहट पट्टा और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न मुद्दे उठाए जाते रहे हैं।
किसानों का कहना है कि इन मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर कई बार पत्राचार और बैठकें हुई हैं, लेकिन कई मुद्दों पर अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया है।
8 अक्टूबर को तय होगी आगे की रणनीति
महापंचायत में लंबित मांगों की स्थिति की समीक्षा के साथ किसानों के अधिकारों और मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। आंदोलन को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
महापंचायत में लिए जाने वाले निर्णय और उसके बाद की कार्रवाई से प्रभावित किसानों के मुद्दों को लेकर आगे की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।





