
(Khabrilal24.com) मुंगेली- लोरमी, छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र अंशुल शर्मा ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। अपनी इस शानदार उपलब्धि से अंशुल ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
अंशुल की इस सफलता को देखते हुए बैंगलोर स्थित प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy ने उन्हें अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोर्स के लिए पूर्ण स्कॉलरशिप प्रदान की है। इसके साथ ही संस्था ने अंशुल को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन देने की भी घोषणा की है।
गौरतलब है कि Learnijoy भारत सहित कुल 6 अन्य देशों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही है। वर्तमान में संस्था छत्तीसगढ़ के 4 अन्य प्रतिभाशाली छात्रों को भी स्कॉलरशिप प्रदान कर उनकी पढ़ाई और AI प्रोजेक्ट्स में सहयोग कर रही है।
अंशुल की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाती है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।








