रायपुर
Trending
युववाणी कम्पेयर के लिए आकाश और आशीष यदु सलेक्ट
यादव ठेठवार जिला रायपुर अध्यक्ष संतोष यदु ने दी बधाई

खबरीलाल 24/रायपुर
आकाशवाणी केन्द्र रायपुर द्वारा युववाणी (छत्तीसगढ़ी) समानुदेशिती का नवीन पैनल तैयार करने हेतु आयोजित स्वर परीक्षण का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। इस परिणाम में माना बस्ती निवासी आकाश यदु और आशीष यदु का चयन कम्पेयर के रूप में किया गया है।

दोनों सगे भाइयों का चयन आकाशवाणी जैसे प्रतिष्ठित मंच पर होना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। युवाओं की आवाज़ को मंच देने और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए आकाशवाणी का यह प्रयास सराहनीय माना जा रहा है।




