2026-06-01 |
अपराधराजनीतिरायपुर
Trending

भू माफियाओं को नेताओं की मिली संरक्षण , पत्रकारों पर हो रहे हमले का जिम्मेदार कौन?

मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवागांव (ख़ुटेरी) में अवैध मुरम खनन की वीडियो बनाने और चोरी को उजागर करने गए पत्रकार को बीजेपी नेताओं की जान से मारने की मिली धमकी ।

Khabrilal24.com नया रायपुर।  प्रदेश में लगातार ग्रामीणों द्वारा अलग अलग अवैध कार्यों से जुड़े मामलों का उजागर किया जा रहा है,  चाहे अवैध शराब हो या चाहे अवैध रेत खनन या अवैध मुरम खनन का मामला क्यों न हो स्थानीय जनों के सहयोग से पत्रकारों द्वारा मिली खबरों की पुष्टि कर विस्तार से प्रकाशन कर  संबंधी विभागो के अधिकारियों की मिलीभगत का उजागर किया जाता रहा है।

मामला अवैध मुरम खनन से जुड़ा हुआ है और वह भी नवा रायपुर के लेयर 1 के ग्राम पंचायत नवागांव (ख़ुटेरी) , रीको , चिचा, उमरिया का है जहां विश्व विख्यात हृदय रोगियों के निःशुल्क इलाज के लिए श्री सत्य साईं अस्पताल बना हुआ है  जिसके पास में ही अवैध मुरम खोदने वाले ठेकेदारों द्वारा अंधाधुन मुरम की खोदाई कर सरकार को करोड़ो का चुना लगा दिया गया है  वहीं सरकार और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी और खनीज विभाग के अधिकारी चादर तान सोए हुए है।

इतनी बड़ी जमीन की अवैध खुदाई करने वाले लोग किसी राजनीति संरक्षण में होने और नेताओं की ऊंची पकड़ रखने वालों के द्वारा ही कराई जा सकती है यह घटना पत्रकार को उनके पत्रकारिता धर्म निभाने से रोकने के दौरान घटित हुई है जिसमें बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने पत्रकार को सीधे सीधे जान माल की नुक्सान को लेकर धमकी दिया है कि खदान का वीडियो नहीं बनाना है और न ही खदान में तुम्हे जाना है, अगर खदान के अंदर जाओगे तो तुम जानो खदान कितनी गहरी है ऐसा कहते हुए पत्रकार के साथ हाथा पाई भी किया गया है।

बीजेपी के अलानेताओ का संरक्षण – अंधाधुन अवैध मुरम की खोदाई किसी जादू से कम नहीं है बिना किसी ठेकेदारों को राजनीतिक सहयोग के भला यह जादू चल भी कैसे सकता है जिसमें संबंधित क्षेत्र के थानेदारों और पुलिस पेट्रोलिंग NRDA और खनिज अधिकारियों को मोटा रकम मलाई के रूप में मिलती है यह बात स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया गया है उन्होंने यह भी बताया है कि स्थानीय और लंबे वर्षों से कार्यकर्ता होने के बाद भी नेताओं द्वारा उनके ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का काम नहीं होने से वे परेशान होने की बात बताए है ।

 

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH