1,07,470 लाख रूपये का जुआ खेलते रंगें हाथों पकड़े गए भाटापारा के जुआरी।
भाटापारा आदर्श नगर में भगवती टेलर्स जितेंद्र देवांगन एवं 11 जुवाड़ी साथी जुवा खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार

(Khabrilal24.com) भाटापारा- भगवती टेलर्स जितेन्द्र देवांगन, सुशील थरानी के मकान अंदर आदर्श नगर भाटापारा में जुआ खेलते हुए 11 साथियों रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹49,970, मोबाइल 09 नग एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से नकदी एवं मोबाइल सहित कुल ₹1,07,470 कीमत मूल्य का सामान एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है।
आरोपी जुआरियों के नाम-
1. जितेंद्र देवांगन भगवती टेलर्स उम्र 50 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड भाटापारा।
2. सुशील थरानी उम्र 48 साल, दीपक उर्फ दीपू शोभवानी उम्र 28 वर्ष, रवि वाधवानी उम्र 32 वर्ष निवासी आदर्श नगर भाटापारा।
3. मोहित शोभवानी उम्र 21 साल निवासी बजरंग वार्ड भाटापारा।
4. अमन दवानी उम्र 26 साल, राजा ठाकुर उर्फ योगेश उम्र 28 वर्ष, इंदर शोभवानी उम्र 27 वर्ष,धनराज हबलानी उम्र 52 वर्ष, सौरभ तलरेजा उम्र 27 वर्ष, अनिल दवानी उम्र 56 वर्ष, निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
“समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर रात्रि थाना भाटापारा शहर की पुलिस द्वारा सुशील थरानी के मकान अंदर आदर्श नगर भाटापारा में जुआ खेलते हुए भगवती टेलर्स जितेंद्र देवांगन 11 जुआरियो साथी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹49,970, मोबाइल 09 नग एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से नगदी एवं मोबाइल सहित कुल ₹1,07,470 कीमत मूल्य का सामान एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 4,5,6 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।





