
khabrilal24.com रायपुर | रायपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 दोपहिया वाहन जब्त किए। 
इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा लावारिस पड़े 45 दोपहिया वाहनों को भी बरामद कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाई में जब्त किए गए 72 दोपहिया वाहनों की कीमत लगभग 75 लाख रूपये है।






