2026-04-16 |
छत्तीसगढ़धार्मिक ख़बरेंराजनीतिरायपुर

माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में आज 47 करोड़ 22 लाख के विकास कार्यो की मिलेगी सौगात

(khabrilal24.com) आरंग, छत्तीसगढ़ । भगवान श्री राम के ननिहाल एवं माता कौशल्या की नगरी नगर पंचायत चंदखुरी को आज क्षेत्रीय विधायक एवं नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया द्वारा 47 करोड़ से अधिक की राशि का विकास कार्यों एवं भूमि पजन लोकार्पण कर क्षेत्र वासियों को विकास की सौगात देंगे।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 12:00 बजे करेंगे भूमि पूजन एवं लोकार्पण-

आज 12:00 बजे डॉ. शिवकुमार डहरिया नगर पंचायत के सामने विभिन्न विकास कार्यों की भूमि पूजन करेंगे तथा 6 करोड़ से अधिक राशि का लोकार्पण भी करेंगे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रविशंकर साहू नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रपुरी विशिष्ट अतिथि अखिलेश देवांगन जनपद अध्यक्ष आरंग एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश ठाकुर चंदखुरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू आरंग होंगे।

इस कार्यक्रम में ये प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगें- नरोत्तम देवांगन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंदखुरी, मयंक तिवारी अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी चंदखुरी, रामचंद वर्मा जोन अध्यक्ष चंदखुरी, हेमंत कोटराने पूर्व सरपंच मुंगेसर, श्रीमती मालती धीवर पूर्व सरपंच चंदखुरी एवम विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में संतोष साहू, तोषण पटेल, घषिया राम वर्मा, घना राम चतुर्वेदी शामिल होगें।

कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत चंदखुरी के सीएमओ श्री हेमंत कुमार वर्मा होंगे।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH