2026-04-16 |
छत्तीसगढ़दुर्गराजनीतिस्वास्थ्य

दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल से की छत्तीसगढ़ जन चिकित्सा कल्याण समिति इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक संघ ने मुलाकात

इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पूर्णता हानि रहित सस्ती और सर्व सुलभ चिकित्सा प्रणाली है।

(khabrilal24.com) दुर्ग, छत्तीसगढ़ । रविवार को छत्तीसगढ़ जन चिकित्सा कल्याण समिति इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक संघ ने दुर्ग लोक सभा सांसद श्री विजय बघेल से मुलाकात कर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार शिक्षा एवं विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा कर अवगत कराया।


संगठन के पदाधिकारियों ने श्री विजय बघेल को बताया कि  इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पूर्णता हानि रहित सस्ती और सर्व सुलभ चिकित्सा प्रणाली है जो कि वर्तमान में पूरे भारत में पाँच लाख एवं छत्तीसगढ़ में ही लगभग 36000 चिकित्सक गण कार्यरत है जोकि समयानुसार अलग-अलग जगहों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का कार्य करते हैं भावी योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाना संभावित है।

दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने चिकित्सक संघ को आश्वस्त किए हैं कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली की ओर विशेष रुप से ध्यान देंगे साथ ही इनके विकास पर भी ध्यान देंगे एवं भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव मेनिफेस्टो चुनावी घोषणा पत्र में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को सम्मिलित किया जाएगा ।

संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीलेश थावरे के साथ ये रहे शामिल – महासचिव डॉ भुनेश्वर साहू सचिव डॉ बी.आर देवांगन इलेक्ट्रो होम्योपैथी काउंसिल उपाध्यक्ष डॉ बीएल साहू जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर अखिलेश नारायण डॉक्टर एनपी बंजारे डॉ विजय की उपस्थिति रही उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ मीडिया प्रभारी डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ने दी है।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH