2026-04-16 |
छत्तीसगढ़जीवन शैलीराजनीतिरायगढ

मंत्री डहरिया के अनुशंसा पर बनरसी और कोरासी गांव के विकास के लिए मीले 3 करोड़ 14 लाख 55 हजार की स्वीकृति

 (khabrilal24.com) आरंग , छत्तीसगढ़ । आरंग विधानसभा के विधायक और नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा से ग्राम बनरसी और कोरासी को मिली बड़ी सौगात दोनों गांव में सड़क निर्माण हेतु PWD विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 03 करोड़ 14 लाख 55 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

  1. जिसमें ग्राम कोरासी बस्ती पुलिया बायपास से पिरदा सड़क मार्ग जिसकी लम्बाई 0.80 किमी. निर्माण कार्य हेतु 113.10 लाख तथा,
  2. ग्राम बनरसी में आंतरिक सड़क मार्ग जिसकी लंबाई 1.45 किमी निर्माण हेतु 201.45 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है।

उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं दोनों ही गांव के ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त कर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किये हैं।

Khabri Lal 24
0
0

Related Articles

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH