2026-05-02 |
छत्तीसगढ़दुर्घटनामुंगेलीराजनीति

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा की सड़क हादसा।

(Khabrilal24.com) मुंगेली,सरगांव थानांतर्गत ग्राम बावली में बस और स्कॉर्पियो की टक्कर से भीषण हादसा हो गया है। बता दें कि तेज रफ्तार यात्री बस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव की स्कॉर्पियो दोनों आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कॉर्पियो पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह घनश्याम वर्मा अपनी पत्नी के साथ पथरिया से सरगांव जाने के लिए अपनी स्कार्पियों से रवाना हुए थे। रास्ते में बावली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस और स्कार्पियों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में बस से टक्कर के बाद स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में स्कार्पियों में सवार घनश्याम वर्मा और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक गाड़ी में ही फंस गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा को गाड़ी से बाहर निकालकर तत्काल सरगांव के अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति-पत्नी को चिंताजनक हालत में बिलासपुर रिफर किया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद स्कार्पियों में फंसे चालक को गाड़ी का दरवाजा सब्बल से तोड़कर बाहर निकाला जा सका। चालक को भी चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Khabri Lal 24
1
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण ,गमछे से साले का गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी जीजा को तुरंत किया गिरफ्तार ! Breaking News: CG 14 APRIL 2024 DR.B.R.AMBEDKAR JI JAYANTI AMAR RAHE PANCHAYAT SACHIV SANGH