छत्तीसगढ़जीवन शैलीराजनीतिरायगढस्वास्थ्य
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिला अस्पताल में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ किया।
न्यूरो मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी और सायकेट्री की संयुक्त ओपीडी के साथ न्यूरो फिजियोथेरेपी यूनिट भी शुरू की गई है, जिससे पार्किंसन, स्ट्रोक, अल्जाइमर व लकवा जैसे रोगों का उपचार जिले में ही संभव होगा।

Khabrilal24.com | रायगढ़ | वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिला अस्पताल में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस क्लीनिक में मस्तिष्क, मानसिक एवं स्पाइन से जुड़ी बीमारियों का निःशुल्क परामर्श, इलाज और दवाएं उपलब्ध होंगी।

न्यूरो मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी और सायकेट्री की संयुक्त ओपीडी के साथ न्यूरो फिजियोथेरेपी यूनिट भी शुरू की गई है, जिससे पार्किंसन, स्ट्रोक, अल्जाइमर व लकवा जैसे रोगों का उपचार जिले में ही संभव होगा।